7 साल के बच्चे ने बिच रोड पर चलाया इलेक्ट्रिक ऑटो बिना डर के ,विडियो वायरल
: पटना : बिहार से रोज़ाना अजब-गजब खबरें सामने आती रहती हैं. इसी में एक और वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
पटना : बिहार से रोज़ाना अजब-गजब खबरें सामने आती रहती हैं. इसी में एक और वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
. इस वीडियो में एक छोटा7 साल का बच्चा सवारी के साथ ऑटो रिक्शा हुआ नजर आ रहा है. बिहार के एक बाजार का वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में 7 साल का एक छोटा बच्चा सड़कों पर बेधड़क इलेक्ट्रिक ऑटो चलाता नजर आ रहा है.
हैरानी की बात यह है कि रिक्शे पर कुछ लोग बैठे भी दिखाई दे रहे हैं, आसपास मौजूद लोग सिर्फ तमाशा देखते नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा कि पूरे ट्रैफिक से भरे हुए सड़क पर बच्चा सवारी के साथ ऑटो चला रहा है
. इसेके बावजूद किसी ने बच्चे को रोकने या समझाने की कोशिश नहीं की. बता दें कि इलेक्ट्रिक ऑटो इलेक्ट्रिक होने की वजह से उसमें गियर नहीं होता, जिससे उसे चलाना आसान माना जाता है. इसी कारण बच्चा आराम से ऑटो चलाता दिखाई दे रहा है
.
, इतनी कम उम्र में सड़क पर वाहन चलाना न सिर्फ कानून के खिलाफ है, जबकि बच्चे और सड़क पर चल रहे लोगों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा बिना किसी डर के सड़क पर ऑटो चला रहा है. बाजार में लोगों की भीड़ और वाहनों की आवाजाही के बीच यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. इसके बावजूद वहां मौजूद लोगों और ऑटो पर बैठे यात्रियों ने उसे रोकना जरूरी नहीं समझा.
Divya Singh